Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान बने रेमो डिसूजा के बैकग्राउंड डांसर

Updated: बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (15:18 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के सबसे चर्चित गाने मेरा नाम तू को कोरियोग्राफ करने वाले कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा और शाहरुख खान के बीच एक लंबा रिश्ता रहा है। रेमो कभी शाहरुख के गानों में बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे, तो बीस साल बाद फिल्म ज़ीरो में उन्होंने शाहरुख को अपने इशारों पर नचाया।
 
हाल ही में एक डांस शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे शाहरुख खान ने बताया कि 21 साल पहले जब परदेस के सेट पर हम और रेमो फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग जरा तसवीर से तू गाने की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान मैंने इन्हें ब्ल्यू कलर का जंपशूट पहने डांस करते देखा। उस समय मैं इनका नाम तक नहीं जानता था। 
उन्होंने कहा, किसी को नहीं पता था कि यह लड़का क्या बनेगा और आज रेमो ने सफलता की नई ऊचांइयों को छूआ है क्योंकि उन्हें अपनी कला और जुनून पर विश्वास था। अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे, तो आप भी उनकी तरह बन सकते हैं। 
 
यही नहीं, यहां शाहरुख ने रेमो के पीछे बैकग्राउंड डांसर के रूप में डांस करने की इच्छा जताई और डांस किया। वहीं फिल्म ज़ीरो के गाने 'इश्कबाज़ी' में भी शाहरुख ने सलमान के अलावा रेमो के साथ भी डांस किया है। शाहरुख ने 'मेरे नाम तू' गीत की अद्भुत कोरियोग्राफी के लिए रेमो डिसूजा को धन्यवाद दिया।

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख