ganesh chaturthi

खुलासे पर खुलासे हो रहे हैं शाहरुख की फिल्म ज़ीरो के

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (16:59 IST)
शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' का टीज़र लांच हो चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। शाहरुख पहली बार ऐसे किरदार में नज़र आएंगे जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। शाहरुख के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। फिल्म की कई ऐसी बातें है जो धीरे-धीरे लोगों को पता चल रही हैं। 
 
फिल्म में शाहरुख का बौना किरदार, स्ट्रगल करने वाली साइंटिइस्ट अनुष्का, पियक्कड़ कैटरीना जैसे कई खुलासे हो रहे हैं। अब एक और खुलासा हुआ है जिसे जानकर आप चौंक सकते हैं। यह फिल्म एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। अब तक हर किसी को इन तीनों एक्टर्स की तिकड़ी देखकर यही लग रहा होगा कि यह एक रोमांटिक ड्रामा है। लेकिन अब सूत्र ने इससे जुड़ी कुछ खास बातें पेश की हैं। 
 
ध्यान हो तो ज़ीरो के पोस्टर में स्पेस का बैकग्राउंड है। इसपर अब तक किसी ने इतना ध्यान नहीं दिया था लेकिन सूत्र ने बताया कि हालांकि 'ज़ीरो' में रोमांस और ड्रामा का तड़का तो होगा ही, साथ ही यह एक साइंस फिक्शनल फिल्म भी होगी। फिल्म का बाहरी स्पेस से कनेक्शन है और इसका क्लाइमेक्स देखकर भी आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। 
 
फिल्म आनंद एल राय निर्देशित कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड में होंगे, जबकि सलमान खान, काजोल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कई सेलीब्रिटीज़ की स्पेशल अपीसियंस भी होगी। फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को प्रदर्शित होने की संभावना है।  

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख