biodatamaker

अजय के साथ होने के बावजूद काजोल बनी सिंगल पैरेंट

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (16:53 IST)
कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर बड़े परदे पर नज़र आने वाली हैं और वो भी एक अलग किरदार के साथ। यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती ड्रामा बेटा कागदो पर आधारित होगी, जिसमें काजोल सिंगल मदर एला का किरदार निभाएंगी जो अपने पति के बाद अपने बेटे को अकेले संभालती है और अपने सपनों को भी पूरा करती हैं। 
 
इस अलग और नए किरदार के बारे में काजोल ने बताया कि मुझे स्क्रिप्ट, लाइंस सब कुछ बहुत पसंद आया। मुझे एला का किरदार भी बहुत पसंद आया। काजोल ने फिल्म 'दिलवाले' से भी बड़े परदे पर लंबे समय बाद वापसी की थी। इसके बाद वे दोबारा इस फिल्म से वापसी कर रही हैं। इस बारे में उनका कहना था कि मैं 'कमबैक क्वीन' जैसा महसूस करती हूं। 
 
निर्देशक प्रदीप सरकार ने फिल्म और काजोल के कैरेक्टर के बारे में बताते हुए कहा कि मुझे चार महीने पहले स्क्रिप्ट ऑफर की गई थी। मुझे गुजराती टोन समझने में थोड़ा वक़्त लगा था लेकिन मुझे इसकी बेहद ईमोशनल कहानी से प्यार हो गया था। 
 
मुझे लगता है कि इन तरह के कैरेक्टर्स दर्शकों को अपने करीब जोड़ने में काफी सफल होंगे। हालांकि मुझे अभी इसके कैरेक्टर और डायलॉग्स में कुछ बदलाव करने हैं। यह परिणीता की तरह डिटेल्ड फिल्म नहीं होगी। इसमें सब कुछ फ्री फ्लो होगा, जो कैरेक्टर और म्युज़िक से अपनी कहानी पेश करेगा। 
 
काजोल के पति अजय देवगन ही इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं प्रदीप सरकार। काजोल ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख