sundarkand

इस वजह से 'धोनी' छोड़ी और 'अय्यारी' कर ली: रकुल प्रीत सिंह

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (12:30 IST)
'मुझे पहले नीरज सर की एक और फिल्म के लिए फाइनला किया गया था। फिल्म का नाम शायद 'सलाम-टाटा बाय-बाय' जैसा कुछ था। मुझे पहले तो ऑडिशंस के लिए बुलाया गया, मैं गई भी। मेरी मीटिंग भी कराई गई। फिर अगले हफ्ते खबर आई कि अक्षय सर के साथ 'स्पेशल 26' शूट हो रही है तो फिर मेरी ये फिल्म कहीं अटक गई। लेकिन शायद नीरज सर को मैं याद रह गई। जब 'अय्यारी' फिल्म भी बनाई जा रही थी तो मुझसे कास्टिंग डायरेक्टर ने पूछा कि डेट्स हैं भी या नहीं? तब मैंने कहा कि अगर नीरज सर की फिल्म है और सिद्धार्थ हैं उसमें तो मैं डेट्स अभी से ब्लॉक कर देती हूं।' रकुल प्रीत सिंह कुछ इस तरह से बयां करती हैं, जब उनसे नीरज पांडे से जुड़ीं बातों के बारे में पूछा जाता है। रकुल की फिल्म 'अय्यारी' के सिलसिले में रकुल ने 'वेबदुनिया' संवाददाता रूना आशीष से बातचीत की।
 
रकुल आगे बताती हैं कि 'मुझे 'एमएस धोनी' का भी ऑफर था, जब दिशा पटानी वाला रोल दिया गया था। हम शूट शुरू करने वाले थे फिर सुशांत के बालों को देखकर लगा कि थोड़ा लेंथ और होना चाहिए। उस चक्कर में मेरी शूट एक हफ्ते आगे बढ़ गया। लेकिन उन दिनों साउथ की 3 फिल्में भी एकसाथ कर रही थीं। मेरी फिल्म रामचरण तेजा के साथ थी और वे साउथ के बड़े मशहूर कलाकार हैं। 16 सितंबर को फिल्म की रिलीज थी और हमें 1 से 8 सितंबर के बीच मुझे दो गाने भी शूट करके देने थे। मैंने तेजा से कहा कि मैं ये फिल्म करना चाहती हूं।'
 
कोई एडजस्टमेंट नहीं हो सकता था?
तेजा ने कहा भी कि मुंबई-हैदराबाद अप-डाउन कर लो, लेकिन 'धोनी...' की शूट दिल्ली में थी तो वहां से हैदराबाद 2 घंटे की फ्लाइट है। मैं मुंबई तक तो अप-डाउन कर चुकी हूं लेकिन दिल्ली मुमकिन नहीं था तो मन मारकर मुझे 'धोनी...' छोड़नी पड़ी।
 
साउथ में कैसा माहौल है?
वहां सभी लोग आपको अपना मानते हैं। वहां आपको बहुत सारा प्यार मिलता है, जो आपको अपने फैंस के और भी करीब लेकर आ जाता है। मुझे जनवरी में 5 साल हो गए साउथ में काम करते-करते।


 
मैंने सुना वहां की भाषा तो आप अच्छे से बोल रही थीं?
अब 5 साल का समय और लगभग 14-15 फिल्में करने पर तो मुझे उन लोगों की भाषा आनी ही चाहिए। फिर वे लोग इतना प्यार देते हैं तो मुझे उनकी भाषा सीखनी ही चाहिए। उनकी जुबान में बोलो तो और भी ज्यादा प्यार और इज्जत मिलती है। मुझे तेलुगु बहुत अच्छे से आती है। मैं पंजाबी हूं तो मुझे पंजाबी भी बहुत सरलता से बोलना आती है। मैं पक्की हिन्दुस्तानी हूं।
 
'अय्यारी' में आप क्या कर रही हैं?
मैं एक ऐसी लड़की बनी हूं, जो टेक्निकल चीजों से डील करती है। फिल्म में मैं सिद्धार्थ के साथ ही रहती हूं। हम दोनों पर एक रोमांटिक गाना भी फिल्माया गया है। मुझे वो इतना पसंद है कि मैं वो गुनगुनाती ही रहती हूं।
 
'अय्यारी' में रकुल के साथ सिद्धार्थ मलहोत्रा और मनोज वाजपेयी हैं। पहले ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज हो रही है। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख