Hanuman Chalisa
✕

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी शाहरुख खान की 'पठान'

Updated: बुधवार, 2 मार्च 2022 (12:25 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म की असफलता के बाद किंग खान ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से कमबैक करने वाले हैं। 

 
अब फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। मेकर्स ने 'पठान' का एक टीजर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। टीजर में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की भी झलक दिखाई गई है। 
 
टीजर वीडियो में सबसे पहले जॉन अब्राहम कहते हैं हमारे देश में हम नाम रखते हैं धर्म या जाति से पर उसके पास इनमें से कुछ नहीं था। इसके बाद दीपिका पादुकोण की झलक आती है और वह कहती हैं कि यहां तक उसके पास कोई नाम रखने वाला भी नहीं था, अगर कुछ था तो यही एक देश- इंडिया। 
 
इसके बाद शाहरुख की धुंधली सी छवि दिखती हैं और उनकी आवाज आती है, तो उसने अपने देश को ही अपना धर्म मान लिया और देश की रक्षा को अपना कर्म। जिनका नाम नहीं होता, उनका नामकरण उनके साथी कर देते हैं। ये नाम क्यों रखा गया, कैसे रखा गया इसके लिए कुछ इंतजार।
 
इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'मुझे पता है कि ये लेट है। लेकिन तारीख याद रखे। पठान का टाइम शुरू हो रहा है। 25 जनवरी 2023 को आपसे सिनेमाघरों में मिलते हैं।
 
फिल्म पठान हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है। फिल्म पठान एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करेंगे।

ये भी पढ़िए:
ट्रेन में पॉकेट मारते नजर आएं धर्मेन्द्र

कंगना के लॉकअप में ये है कैदी

ईशा गुप्ता का सुपरबोल्ड लुक जैकेट के बटन खोल दिए पोज़

जान्हवी और दिशा में कौन है हॉट?
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख