1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan movie jawan worldwide box office collection day 1

शाहरुख खान की 'जवान' ने दुनियाभर में मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किया इतना कलेक्शन | shahrukh khan movie jawan worldwide box office collection day 1

shahrukh khan
jawan worldwide box office collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर 'जवान' वाकई एक त्योहार है। इस फिल्म के रिलीज होते ही इसका जश्न मनाया गया। किंग खान के फैंस ने थिएटर्स के बाहर जहां उनके बड़े-बड़े पोस्टर्स और कटआउट पर दूध चढ़ाया, फूल-मालाएं पहनाई, वहीं कुछ एसआरके फैंस सिमेमाघर के अंदर झूमते और पैसो की बारिश करते नजर आएं।
 
दूसरे शब्दों में कहे तो शाहरुख की जवान की रिलीज ने फैंस को एकदम क्रेजी कर दिया। और जिसका सीधा असर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया है। जवान ने अपने ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ इतिहास रच दिया है। जहां किंग खान का जादू दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ हैं, वहीं जवान ने वर्ल्डवाइड 129.6 करोड़ के कलेक्शन के साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिर से बवाल मचा दिया है।
 
शाहरुख खान यकीनन न सिर्फ बॉलीवुड पर राज करते हैं, बल्कि अब बॉक्स ऑफिस पर भी राज कर रहे हैं। वैसे जवान ने पहले ही अपनी जबरदस्त एडवांस बुकिंग के साथ कलेक्शन रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया था और जिसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी नए रिकॉर्ड्स बनाएगा। 
 
'जवान' रिलीज होते ही सभी की उम्मीदों से कही आगे निकल गई। एसआरके स्टारर ने 129.6 करोड़ का भारी कलेक्शन करके ग्लबोल बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार जीत दर्ज की है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पुरानी हिन्दी फिल्मों के 31 मशहूर डायलाग : यह रिसर्च क्रांति ला देगी