suvichar

अजय देवगन के साथ पान मसाला की एड में नजर आए शाहरुख खान, यूजर्स ने लिए जमकर मजे

Updated: रविवार, 21 मार्च 2021 (14:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्मों के चलते तो चर्चा में बने ही रहते हैं लेकिन उनका एक एड यानि कि विमल पान मसाला भी खूब चर्चित है। अब अजय के साथ इस पान मसाला की एड में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है। शाहरुख भी इस बार अजय के साथ पान मसाला का एड करते नजर आए हैं।

 
अजय देवगन तो पान मसाला का एड करने के लिए जाने ही जाते हैं और ट्रोल भी खूब होते हैं। अब शाहरुख भी इस बार अजय के साथ पान मसाला का एड करते नजर आए हैं और खूब ट्रोल हो रहे हैं। यूजर लगातार ट्विटर पर शाहरुख खान और अजय देवगन को लेकर मजेदार मीम्स बनाकर मजाक उड़ा रहे हैं।  
 
एक शख्स ने नाराजगी जताते हुए कहा, हम आप को मिस कर रहे थे और इस उम्मीद में थे कि आपको 2021 में स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। आप विमल एड के साथ आए Lol. अब आपसे और कुछ डिमांड नहीं की जा सकती। 
 
एक शख्स ने लिखा कि- जब इंडस्ट्री में कोई भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों को साथ ले आ पाने में विफल रहा तो विमला ने ये कमाल कर दिखाया।
 
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और शाहरुख खान दोनों ही फिल्मी दुनिया पर राज करते हैं। इन दोनों ही सितारों की भारी फैन फॉलोइंग हैं। बावजूद इसके ये दोनों सितारे एक साथ कभी भी ऑन स्क्रीन नहीं नजर आ सके। मगर अब ये कारनामा एक विज्ञापन कंपनी ने कर दिखाया है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां एक तरफ शाहरुख खान पठान फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन भुज, मैदान, मेडे, थैंक यू जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Show comments

एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने ट्रेन में मचाया हंगामा, RPF अधिकारी पर किया रेजर ब्लेड से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दर्शकों के दिलों पर छाई ‘बंटवारा 1947’, शनिवार को टिकट बिक्री में आया 150% से ज्यादा का उछाल

20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी संग रिश्ते पर अनुराग कश्यप का खुलासा, पहली बार एज गैप पर खुलकर की बात

'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह लाएंगे 'प्रलय', मुंबई में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'वारून फॉरएवर' की पहली झलक आई सामने, श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में दिखेगा नया अंदाज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख