शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 fame arshi khan swayamvar on national tv
Written By
Last Modified: रविवार, 21 मार्च 2021 (13:04 IST)

राखी सावंत और शहनाज के बाद अब अर्शी खान भी नेशनल टीवी पर रचाएंगी स्वयंवर!

राखी सावंत और शहनाज के बाद अब अर्शी खान भी नेशनल टीवी पर रचाएंगी स्वयंवर! - bigg boss 14 fame arshi khan swayamvar on national tv
बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद अभिनेत्री अर्शी खान किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अर्शी को लाइमलाइट में रहना काफी पसंद है। वह कभी अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से तो कभी अपने बेतुके बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
अब खबरों की माने तो अर्शी खान भी नेशनल टीवी पर स्वयंवर रचाने वाली हैं। खबरों के मुताबिक अर्शी खान को शो के मेकर्स ने स्वयंवर के लिए अप्रोच किया है। राखी सावंत, राहुल महाजन, शहनाज गिल के बाद अब बिग बॉस प्रतियोगी अर्शी खान भी टीवी पर स्वयंवर रचाने वाली हैं।
 
बताया जा रहा है कि शहनाज गिल के स्वयंवर के बाद, चैनल किसी ऐसे शख्स को चाहता है जो टीआरपी हिट कर सकता हो। ऐसे में अर्शी खान एक अच्छा नाम हैं। अर्शी खान 'आएंगे तेरे साजना' में अपने दूल्हा तलाशती दिखाई देंगी। इस शो को राहुल महाजन होस्ट करते दिखाई देंगे।
 
अर्शी खान बिग बॉस 11 और 14 का हिस्सा रह चुकी है इसके अलावा वह सीरियल सावित्री देवी कॉलेज में नकारात्मक किरदार निभा चुकी हैं। अर्शी खान ने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है। जिसके बाद अर्शी ने सोशल मीडिया पर उसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था।
 
ये भी पढ़ें
आज का ताजा चुटकुला : 2021 का प्रथम लॉकडाउन