Hanuman Chalisa

वैलेंटाइन डे 2026: शाहरुख खान ने गौरी खान को दिया था यह पहला गिफ्ट, जानकर मुस्कुरा उठेंगे फैंस

Updated: शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 (11:29 IST)
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और चहेते कपल्स में गिने जाते हैं। तीन दशक से ज्यादा वक्त साथ बिताने के बावजूद आज भी दोनों कपल गोल्स देने में पीछे नहीं रहते। साल 1991 में शादी के बंधन में बंधे शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
 
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शाहरुख खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एक बार फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने खुद बताया था कि उन्होंने गौरी को पहला वैलेंटाइन गिफ्ट क्या दिया था।
 
AskSRK सेशन में हुआ था खुलासा
साल 2023 में हुए AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी गौरी को पहले वैलेंटाइन डे पर क्या तोहफा दिया था। इस सवाल का जवाब देते हुए किंग खान ने बेहद सादगी भरा और प्यारा किस्सा साझा किया।
 
शाहरुख ने कहा था, 'जहां तक मुझे ठीक-ठीक याद है, यह बात करीब 34 साल पुरानी है। मैंने गौरी को पिंक कलर के ईयररिंग्स गिफ्ट किए थे, जो प्लास्टिक के थे।' शाहरुख का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और फैंस ने उनकी सादगी और ईमानदारी की जमकर तारीफ की थी।
 
दिल्ली के क्लब में हुई थी पहली मुलाकात
गौरतलब है कि शाहरुख खान और गौरी खान की पहली मुलाकात दिल्ली के एक क्लब में हुई थी। गौरी को पहली नजर में देखते ही शाहरुख उन्हें दिल दे बैठे थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया।
 
आज भी शाहरुख और गौरी की बॉन्डिंग लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन है और उनकी लव स्टोरी हर वैलेंटाइन डे पर फैंस को खास एहसास दिला देती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख