शाहरुख खान ने की 'पठान' के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा, बोले- महफिल में आ जाओ...
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए किंग खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। बीते दिनों 'पठान' का टीजर और दो गाने रिलीज किए गए थे, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
अब शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' की ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'पठान' का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'इंतजार करने के लिए धन्यवाद। अब पठान की महफिल में आ जाओ। पठान का ट्रेलर कल यानि 10 जनवरी को 11 बजे रिलीज होगा।' फिल्म का ट्रेलर हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म 'पठान' में सलमान खान भी कैमियो करते दिखेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

