dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हो रही 'पठान' की रफ्तार, आठवें दिन किया इतना कलेक्शन

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (15:08 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। 'पठान' का आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का तूफान अभी भी जारी है। 

 
25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने पहले दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़, चौथे दिन 51.50 करोड़, पांचवे दिन 58.50 करोड़, छठ़े दिन 25.50 करोड़ रुपए और सातवें दिन 21 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
 
फिल्म ने आठवें दिन 17.25 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। पठान का टोटल कलेक्शन 336 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। 
 
फिल्म 'पठान' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बनी है। इसके अलावा पठान शाहरुख खान के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है।
 
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख