बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor stalked by raaj kumars daughter vastavikta pundit
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : गुरुवार, 16 मार्च 2023 (14:34 IST)

शाहिद कपूर के प्यार में पागल थीं इस सुपरस्टार की बेटी, परेशान होकर एक्टर को जाना पड़ा था पुलिस के पास

शाहिद कपूर के प्यार में पागल थीं इस सुपरस्टार की बेटी, परेशान होकर एक्टर को जाना पड़ा था पुलिस के पास | shahid kapoor stalked by raaj kumars daughter vastavikta pundit
शाहिद कपूर बॉलीवुड के गुड लुकिंग, टैलेंटेड और पॉपुलर एक्टर्स में से एक है। शाहिद कपूर के लुक की लाखों लड़कियां दीवानी है। इतना ही नहीं मीरा राजपूत से शादी के पहले शाहिद का नाम कई बॉलीवुड हसिनाओं संग भी जुड़ा। एक सुपस्टार की बेटी तो शाहिद कपूर के लिए इस कदर पागल थीं कि वह उनका पीछा भी करती थीं। इससे परेशान होकर शाहिद को पुलिस के पास जाना पड़ा था।

 
अपने जमाने के सुपरस्टार राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर के प्यार में पागल थीं। वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि उन्हें कोई खास पहचान हासिल नहीं हो पाई। लेकिन वास्तविकता तब सुर्खियों में आ गईं जब शाहिद ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
शाहिद कपूर और वास्तिवकता की पहली मुलाकात श्यामक डाबर की डांस क्लास में हुई थी। वास्तिवकता शाहिद के लुक्स पर फिदा हो गई थी। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने प्यार में पागल होकर शाहिद के पड़ोस में ही घर ले लिया था और जब भी वो घर से बाहर निकलते तो, उनका पीछा करने लगती। 
 
इतना ही नहीं वास्तिवकता शाहिद की कार के बोनट पर भी बैठ जाती थी। वह शाहिद के प्यार में इस कदर डूबी थी कि वो अपने आप को उनकी वाइफ तक बताने लगी थी। इससे परेशान होकर शाहिद कपूर ने वास्तिवकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। 
 
पुलिस में मामला आने के बाद वास्तविकता ने शाहिद कपूर का पीछा करना छोड़ा था। बताया जाता है कि फिल्मों में असफल रहने के बाद वास्तविकता ने पब्लिसिटी पाने के लिए शाहिद कपूर के नाम का इस्तेमाल किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा की हुई सर्जरी, एक्ट्रेस ने फैंस से की दुआ करने की अपील