1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shahid Kapoor, Ranveer Singh, Padmavat, Success Party

पद्मावत की सक्सेस पार्टी में रणवीर की वजह से नहीं आए शाहिद? जानिए सच...

शाहिद कपूर
पद्मावत के रिलीज के बाद से ही शाहिद कपूर को रणवीर सिंह से नाराज बताया जा रहा है। पहले शाहिद ने कहा कि फिल्म के सेट पर वे 'आउटसाइडर' महसूस करते थे। फिर कहा कि यदि उन्हें खिलजी का किरदार निभाने को मिलता तो वे अलग तरह से निभाते। 
 
'पद्मावत' के रिलीज होने के बाद खलनायक होने के बावजूद रणवीर सिंह तारीफ बटोर ले गए। जो देखो उनकी तारीफ कर रहा है। शाहिद इससे शायद जल भुन गए। 
 
इसी बीच खबर आई कि पद्मावत की सक्सेस पार्टी मनाई गई और इसमें शाहिद कपूर नहीं आए। वजह थी रणवीर सिंह। शाहिद को लगा कि रणवीर सिंह की फिर खूब तारीफ होगी और वे हाथ मलते नजर आएंगे। 
 
दरअसल इस तरह की कोई पार्टी ही नहीं हुई। उड़ाने वालों ने उड़ा दी। इस खबर का खंडन किया भंसाली प्रोडक्शन की सीईओ शोभा संत ने। शोभा ने ट्वीट कर बताया कि यह बात पूरी तरह काल्पनिक है। वायकॉम 18 और भंसाली प्रोडक्शन फिलहाल 'पद्मावत' को तीन राज्यों में रिलीज करने में व्यस्त हैं और सक्सेस पार्टी का भी टाइम नहीं है। 
अगला लेख
अजय देवगन इलियाना से पूछा क्या तुम शादीशुदा हो?