1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Taj Mahal, King Khan, SRK

मक्खी पड़ी लस्सी भी पी गए थे शाहरुख खान

शाहरुख खान
शाहरुख खान के पास आज भले ही ऐशो-आराम के सारे साधन मौजूद हो, लेकिन उन्होंने संघर्ष के दिन भी बिताए हैं। पैसों का संकट भी देखा है, लेकिन हौंसला नहीं खोया। मेहनत की और आज सफलता के शिखर पर बैठे हैं। फिर भी वे अपने पुराने दिनों को भूले नहीं हैं। 
 
एक टीवी शो में शाहरुख खान को पुरानी बातें याद आ गईं। वो दिन उनकी निगाहों के सामने थे जब उन्होंने संघर्ष किया था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। 
 
शाहरुख ने बताया कि उन्हें पहली सैलरी 50 रुपये मिली थी। इस रकम से उन्होंने ताज महल देखने का फैसला लिया। वो ताजमहल देखने गए, लेकिन आने-जाने में ही सब खर्च हो गए। 
 
जो रकम बची थी उससे केवल लस्सी पी जा सकती थी। शाहरुख ने लस्सी ली, लेकिन उसमें मक्खी गिर गई। इसके बावजूद वे पी गए और रिटर्न जर्नी में पूरे रास्त उल्टी करते रहे। 
अगला लेख
आनंद एल राय की फिल्म में सारा अली खान बनेंगी देहाती बिहारी लड़की, बोलेंगी भोजपुरी