Daily Horoscope
✕

शाहरुख खान अपने खास दिन कर रहे हैं पठान की शूटिंग

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (14:57 IST)
शाहरुख खान को आज बॉलीवुड में 29 वर्ष पूरे हो गए हैं। उनकी पहली रिलीज ‘दीवाना’ 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इस खास दिन को शाहरुख शूटिंग करते हुए मना रहे हैं। शाहरुख ने मुंबई में यशराज फिल्म्स स्टूडियो में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। पठान के सेट के बाहर सुपरस्टार कार देखी गई।
 
कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होते ही लॉकडाउन में ढील दी गई और उसके बाद पठान ने अपना शूटिंग शेड्यूल फिर से शुरू कर दिया है। अभी केवल किंग खान शूटिंग कर रहे हैं। जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाले हैं।

ALSO READ: बॉलीवुड में एसआरके के 29 साल: पेश है शाहरुख खान के करियर की बेस्ट 10 मूवीज
 
फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग इस शेड्यूल में की जाएगी। इसके बाद टीम एक्शन और बड़े पैमाने पर दृश्यों की शूटिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर पहुंचेगी।
 
पठान का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। आदित्य कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इनमें सलमान खान की टाइगर 3, जुनैद खान की पहली महाराज, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी की बंटी और बबली 2, विक्की कौशल की अगली मूवी, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, रणबीर कपूर की शमशेरा जैसी फिल्में हैं। इनमें से कुछ रिलीज के लिए तैयार हैं।

Show comments

Hanuman Ansh OTT Stream: सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब आएगी 'हनुमान अंश'? मेकर्स का बड़ा अपडेट

विदेशी क्या बोल रहे 'रामायण' फिल्म देखकर? Rotten Tomatoes ने दिए इतने स्टार्स; जानिए ग्लोबल ऑडियंस का रिएक्शन!

क्या यश की 'रामायण' बदल देगी रावण को देखने का नजरिया? अभिनेता ने बताई किरदार की खासियत

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, भारत से लेकर अमेरिका तक दिखा फिल्म का जलवा

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख