Daily Horoscope
✕

पायल रोहतगी गिरफ्तार, विवादों से हमेशा रहा है नाता

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (14:38 IST)
पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सोसायटी के चेयरमैन को गालियां और जान से मारने की धमकी दी। वे सोसायटी की एजीएम में सदस्य न होने के बावजूद घुस गई और अपशब्द कहने लगीं। इसके पहले भी सोसायटी के बच्चों के खेलने पर भी उन्हें आपत्ति थी। आखिरकार पायल के खिलाफ शिकायत की गई और पुलिस हरकत में आईं। 
 
पायल का विवादों से पहले भी नाता रहा है। बॉलीवुड फिल्मों में जब काम मिलना कम हो गया तो वे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गईं। ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने उटपटांग बातें करना शुरू कर दी। 
 
- 21 सितंबर 2019 को उन्होंने वीडियो और पोस्ट डाली, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां थीं। पायल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। 
- सती प्रधा की पायल ने तरफदारी की। 
- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसूफजाई को अपशब्द कहे। 
- धारा 370 को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां की। 
- जोमैटो को सेक्युलर आउटलैट कहा। 
- वीर शिवाजी महाराज की जाति पर सवाल उठाए। 
 
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार 
पायल पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। राजस्थान में स्थित बूंदी में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में जमानत पर छोड़ा गया। 
 
सी-ग्रेड फिल्मों में आईं नजर 
पायल रोहतगी ने कई फिल्में की, जिनमें से ज्यादातर सी-ग्रेड की थीं। इनमें पायल ने जम कर अंग प्रदर्शन किया। एक से मेरा क्या होगा, तौबा तौबा, 36 चाइना टाउन, ढोल जैसी फिल्में चर्चित रहीं। बिग बॉस शो भी वे कर चुकी हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख