dharma sangrah

#MeToo Movement पर बोले शाहरुख खान, अब गलत व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (13:23 IST)
‘बॉलीवुड के किंग’ शाहरुख खान ने मीटू अभियान को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि भले ही ये आंदोलन पश्चिमी देशों से शुरू हुआ हो, लेकिन भारत समेत पूरी दुनिया की महिलाओं को अपने साथ हुए बुरे व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का मौका दिया है।
 


किंग खान ने ‘टॉकिंग मूवीज’ के होस्ट टॉम ब्रुक को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस आंदोलन ने कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ हो रहे बुरे बर्ताव पर प्रकाश डाला है।
 


शाहरुख खान ने कहा, “यह पश्चिमी देशों से शुरू हुआ और इसने महिलाओं को उस बारे में बोलने का मौका दिया जो उनके साथ कुछ साल पहले हुआ। इसने उन्हें उनकी आपबीती सुनाने में काफी समर्थन दिया।”
 


उन्होंने कहा, “इस आंदोलन की महानता यह है कि भविष्य में हमें यह स्वीकार करना होगा कि अधिकाशं क्षेत्रों में लोग महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते हैं और ऐसा हर जगह होता है।”
 
बॉलीवुड के बादशाह ने उम्मीद जताई कि इससे बदलाव आएगा।
 


उन्होंने कहा, “सिनेमा और मीडिया जगत की बात करें तो यह हमें थोड़ा और जागरुक बनाएगा। मुझे लगता है कि अहम बात यह है कि लोग जान गए हैं कि अगर कोई अनुचित तरीके से व्यवहार करता है तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।”


 
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘जीरो’ की असफलता के बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे से नदारद हैं। लेकिन अब खबर है कि शाहरुख ने राज एंड डीके की आगामी कॉमिक-एक्शन थ्रिलर के लिए हामी भर दी है। राज एंड डीके इससे पहले ‘गो गोआ गोन’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख