manglik dosh calculator
✕

सितम्बर में हो सकती है शाहरुख खान को लेकर 'धूम 4' की घोषणा

धूम 3 रिलीज होने के बाद से ही धूम 4 की चर्चा है। खबर है कि सितम्बर के महीने में शाहरुख खान को लेकर धूम 4 को बनाने की घोषणा हो सकती है।

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (16:41 IST)
हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान अपने गिरते करियर ग्राफ को लेकर खासे चिंतित हैं। ज़ीरो की असफलता के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन भी नहीं की है। 
 
उनके करियर में फिर उछाल लाने के लिए आदित्य चोपड़ा जल्दी ही शाहरुख को लेकर एक फिल्म निर्देशित करने वाले हैं। वैसे भी शाहरुख को लेकर आदित्य 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। 
 
इसी बीच एक और खबर आई है कि शाहरुख को लेकर आदित्य 'धूम 4' भी अनाउंस कर सकते हैं जिसमें शाहरुख निगेटिव कैरेक्टर में दिखाई देंगे। 
 
धूम में जॉन अब्राहम, धूम 2 में रितिक रोशन और धूम 3 में आमिर खान नकारात्मक किरदारों में देखे गए थे और काफी पसंद भी किए गए थे। 
 
आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि धूम सीरिज़ की चौथी फिल्म कई बदलाव के साथ बनाई जाए और इसका स्तर और ऊंचा किया जाए। 27 सितंबर उनके पिता यश चोपड़ा की जन्म तारीख है और इस दिन वे इस फिल्म को अनाउंस कर सकते हैं। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख