• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sebi bans actor arshad warsi and 58 others from stock market
Last Modified: शुक्रवार, 30 मई 2025 (12:15 IST)

अरशद वारसी पर लगा शेयर मार्केट में बैन, जानिए क्या है मामला

Arshad Warsi
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी समेत 57 लोगों पर शेयर बाजार नियामक SEBI ने बैन लगा दिया है। उन्हें 1 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी का कहना है कि ये लोग मार्केट में धोखाधड़ी जैसे कामों में पाए गए। 
 
सेबी ने यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो से जुड़े एक मामले में इन सभी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन लोगों ने यूट्यूब चैनलों पर निवेशकों से साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सिफारिश की थी। सेबी ने 1 साल बैन करने के अलावा, कुछ लोगों पर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 
 
सेबी के अनुसार ये लोग कंपनी के शेयर भाव को मनमानी तरीसे बढ़ाकर उन्हें ऊंचे दाम पर बेचने और बिक्री करते थे। सेबी ने इन सभी लोगों को 58.01 करोड़ रुपए की अवैध कमाई को 12 फीसदी सालाना ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया है। जांच में पता लगा है कि शेयर बाजार में हेराफेरी करके अरशद वारसी ने 41.70 करोड़ और उनकी पत्नी ने 50.35 करोड़ का मुनाफा कमाया था। 
ये भी पढ़ें
मोहित सूरी की फिल्म सैयारा का टीजर रिलीज, एक इमोशनल लव स्टोरी में नजर आएंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा