सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sara Loren, Murder 3, Uri, MNS
Written By

पाकिस्तानी अभिनेत्री सारा लॉरेन को लगा डर... जान का खतरा!

सारा लॉरेन
उड़ी आतंकी हमले के बाद उन पाकिस्तानी कलाकारों के प्रति आक्रोश बढ़ गया है जो भारतीय फिल्मों में काम करते हैं। एमएनएस ने तो पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के लिए कहा है। इससे पाकिस्तानी अभिनेत्री सारा लॉरेन डर गईं। उन्हें अपनी जिंदगी खतरे में लग रही है। 
सारा के अनुसार यदि स्थितियां बिगड़ती हैं तो वे अपने दुबई स्थित घर पर चली जाएंगी। स्थिति सामान्य होने पर वे भारत लौटेंगी। सारा के अनुसार उन्हें भारतीय पुलिस पर भरोसा है। वे कहती हैं कि हमें आपस में लड़ने की बजाय आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहिए। 
 
30 वर्षीय सारा लॉरेन ने 'मर्डर 3', 'बरखा' और 'इश्क क्लिक' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 
ये भी पढ़ें
पिंक का बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन