1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sara ali khan might get married soon to a businessman reddit post claims

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

Sara Ali Khan Engagement
Sara Ali Khan Wedding Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सारा अली खान का नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स संग जुड़ चुका है। हालांकि सारा ने कभी भी ऑफिशियली किसी के साथ अपना रिश्ता स्वीकार किया। लेकिन अब सारा अली खान की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 
 
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सारा अली खान की एक बिजनेसमैन संग सगाई हो गई है और वह इस साल के अंत तक शादी कर सकती हैं। दरअसल, 'रेडिट' पोस्ट एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी। 
 
पोस्ट में कहा गया है, मैंने यह पहले भी कहा था और किसी ने भी मुझ पर विश्वास नहीं किया, लेकिन अब उनकी सगाई हो चुकी है और वे इस साल शादी करेंगे। सारा बहुत जल्द 'मेट्रो इन दिनों' की शूटिंग पूरी करेंगी। उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है और वह अपनी शादी की तैयारी शुरू कर देंगी। 
 
पोस्ट में लिखा है, वह उनके प्यार में पागल है और वह बहुत खुश हैं, उनके परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। विश्वास करो या नहीं, सारा को नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं।
 
हालांकि वायरल हो रही इस पोस्ट पर सारा अली खान या उनकी टीम ने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि सारा का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन और क्रिकेटर शुभमन गिल संग जुड़ चुका है। 
 
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ 'स्काई फोर्स' और एक अन्य फिल्म 'ईगल' में नजर आएंगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा