sawan somwar

सारा अली खान ने मारी बाज़ी, रणवीर सिंह की 'सिम्बा' में होंगी हीरोइन

रोहित शेट्टी की पसंद में शामिल हुई सारा अली खान, साइन की 'सिम्बा'

Published: मंगलवार, 20 मार्च 2018 (13:05 IST)
कई दिनों से खबर आ रही थी कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिम्बा' की हीरोइन तय होना है। इसके लिए बार-बार रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण का नाम ही सुझा रहे थे, लेकिन रोहित शेट्टी को रणवीर के लिए कोई और ही हीरोइन पसंद थी। 
 
रोहित शेट्टी और करण जौहर बड़े स्तर पर एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सिम्बा' बना रहे हैं। इसमें उन्होंने पहली बार रणवीर सिंह को कास्ट किया है और फिल्म के पोस्टर्स भी जारी हो चुके हैं। पूरी तैयारी के बाद कमी थी तो एक हीरोइन की। पहले दीपिका पादुकोण के नाम पर ज़ोर दिया गया लेकिन अब रोहित शेट्टी ने इसके लिए नई हीरोइन तय कर ली है। इसमें उन्होंने अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी ने सारा अली खान को फाइनल किया है। 
 
सारा अली खान की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन फिल्म कुछ वजहों से रुक गई है। इसलिए लंबा इंतज़ार करने के बजाय अब सारा ने दूसरी फिल्म साइन कर ली है।

ALSO READ: जाह्नवी को छोड़ दीपिका के साथ ही रोमांस करना चाहते हैं 'सिम्बा'

इसकी जानकारी करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने रोहित, अपनी और सारा की एक पिक्चर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिम्बा' में अब सारा अली खान भी। 28 दिसंबर 2018 को यह फिल्म रिलीज़ होगी। 

 
बड़ी हीरोइन के नाम आने के बावजूद नई हीरोइन ने इस फिल्म के लिए बाज़ी मार ली। रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को हमेशा बड़े लेवल पर ही बनाते हैं और किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेते। ऐसे में नई हीरोइन को फिल्म में लेने का उनका डिसिज़न देखते हैं कितना सही होगा।

सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' की फिलहाल शूटिंग रुकी हुई है। सारा की मां अमृता सिंह अपने बॉलीवुड डेब्यु के लिए बहुत उत्साहित हैं। 

Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख