शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sapna chaudhary duet dance performance with melvin louis video viral
Written By
Last Modified: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (13:32 IST)

सपना चौधरी ने मेल्विन लुइस संग किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

सपना चौधरी ने मेल्विन लुइस संग किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो - sapna chaudhary duet dance performance with melvin louis video viral
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने डांस से सबको दीवाना बना चुकी हैं। वो अपनी कातिल अदाओं से हमेशा फैंस दिल धड़काती रही हैं। सपना सोशल मीडियो पर छाईं रहती हैं और अपनी फोटोज व वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

 
हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो मशहूर कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सपना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोग पसंद कर चुकी हैं। सपना ने वीडियो शेयर करते हुए खुद की तारीफ भी की है।
 
वीडियो शेयर करते हुए सपना ने लिखा, 'जब बात डांस की बात आती है तो इस जोड़ी को खूब सराहा जाता है।' सपना ने खुद को मेल्विन को क्रेडिट दिया है। सपना इस वीडियो में 'साड़ी के फॉल सा' गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही है। सपना के एक्सप्रेशन भी देखते ही बन रहे हैं। 
 
बता दें कि सपना अपने डांस की वजह से काफी पॉपुलर हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। सपना के फैंस भी करोड़ों में हैं। सपना के फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं और उन्हें अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
 
सपना कुछ ही महीनों पहले मां बनीं है, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। सपना चौधरी की शादी 25 जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक-कलाकार वीर साहू के साथ हुई थीं। सपना चौधरी की ये शादी बहुत की गुपचुप तरीके से कोर्ट में की गई थी। 
ये भी पढ़ें
शिबानी दांडेकर ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, फरहान अख्तर ने दिया ऐसा रिएक्शन