मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanya malhotra and abhimanyu dassani meenakshi sundareshwar trailer out
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (18:29 IST)

सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sanya Malhotra
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। यह पहली बार होगा जब सान्या और अभिमन्यु बड़े पर्दे पर एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।

 
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही अभिमन्यु डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना धमाकेदार डेब्यू करेंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।
 
फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के दो परिवार से जुड़ी है। फिल्म में सान्या और अभिमन्यु की अरेंज मैरिज होती है, लेकिन शादी के बाद पूरी कहानी बदल सी जाती है। फिल्म में सान्या 'मीनाक्षी' और अभिमन्यु 'सुंदरेश्वर' के किरदार में नजर आएंगे।
 
दोनों की शादी के बाद की लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज लाइफ को फिल्म में दिखाया गया है। ट्रेलर में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की जोड़ी बेहद अच्छी लग रही है। सान्या जहां चुलबुली और बेबाक लग रही हैं, वहीं अभिमन्यु गंभीर नजर आ रहे हैं। 
 
फिल्म के बारे में बात करते हुए सान्या ने कहा, स्क्रिप्ट के रोमांटिक बिट के कारण मैंने इसे चुना। आजकल मैं हल्के-फुल्के रोमांटिक कॉमेडी के लिए व्यवस्थित रूप से आकर्षित हूं, इसलिए यह मुख्य कारण था कि मैं चरित्र और पटकथा के प्रति आकर्षित हुई। मेरे लिए, यह मीनाक्षी के चरित्र के साथ पहली नजर का प्यार था।
 
ये भी पढ़ें
इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा