sundarkand
✕

संजय मिश्रा की फिल्म 'कामयाब' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (16:51 IST)
फिल्म 'कामयाब' इस शुक्रवार अपने दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने एक नया पोस्टर रिली कर दिया है जिसमें संजय मिश्रा रेट्रो अवतार में नज़र आ रहे है। यहां तक कि कामयाब का ट्रेलर पहले से ही अपने प्रभावशाली कहानी के लिए सराहना का पात्र बना हुआ है जिसमें कैरेक्टर कलाकारों के सफ़र को हाईलाइट किया गया है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, काम याद रह जाए तो कैरेक्टर कामयाब बन जाता है। पेश है नया पोस्टर।

ALSO READ: Baaghi 3: ‘सीरिया को मिटा दूंगा’ डायलॉग विवाद पर आया टाइगर श्रॉफ का बयान, जानें एक्टर ने क्या कहा
 
फिल्म के पोस्टर में संजय मिश्रा अपने पात्रों में से एक में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें अभिनेता रेट्रो वाइब के साथ खुशमिज़ाज अंदाज में नजर आ रहे है। इससे पहले, निर्माताओं ने संजय के मोनोलॉग, 'कैरेक्टर अभिनेता हूं मैं' के साथ एक दिलचस्प डिजिटल वीडियो रिलज किया था, जिसे व्यापक रूप से देखा गया और सरहाया गया है।
 
इस फिल्म में इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेता संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल के साथ सारिका सिंह ने कई अन्य लोगों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह फिल्म नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित है, जिन्हें उनके काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
 
कामयाब का निर्माण मनीष मुंद्रा की ड्रिशयम फिल्म्स द्वारा किया गया है, जो न्यूटन, मसान, आंखों देखी सहित कई अन्य प्रसिद्ध कंटेंट-समृद्ध कथा और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और 6 मार्च 2020 को अपनी नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है।
 

Show comments

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म बनकर रह गई ‘शक्ति शालिनी’, मौत से पहले पूरा कर लिया था शूट, निभा रहे थे तांत्रिक का किरदार

1.5 करोड़ रुपये की कार छोड़कर नाना पाटेकर ने बांटे 15-15 हजार रुपये के चेक, किसान परिवारों के लिए किया था बड़ा काम

नाना पाटेकर के निधन पर मनीषा कोइराला का छलका दर्द, कभी दोनों के अफेयर की खबरों ने मचाई थी हलचल

नाना पाटेकर 4 दिन पहले ही बोले थे- ‘हम सबको एक दिन जाना है’

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख