ramcharitmanas
✕

'संजू' के बाद संजय दत्त पर एक और बायोपिक बनेगी

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (19:15 IST)
संजय दत्त के जीवन पर हाल ही में राजकुमार हिरानी ने 'संजू' नामक फिल्म बनाई है जिसे बहुत पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगभग सवा तीन सौ करोड़ का व्यवसाय भी कर चुकी है। 
 
संजय दत्त का कहना है कि उनकी जिंदगी पर एक क्या दर्जन भर फिल्म बन सकती है क्योंकि उनका जीवन घटना प्रधान रहा है जिसमें सारे रंग हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुऐ एक और बायोपिक संजय दत्त पर बनने जा रही है। 
 
यह फिल्म हिरानी नहीं बल्कि रामगोपाल वर्मा बनाएंगे। रामू की इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के उस हिस्से को दिखाया जाएगा जब टाडा का कानून उन पर लगा था और वे फंस गए थे। 
 
संजय दत्त ने इसको लेकर कितनी जद्दोजहद की और किस तरह से वे निकले यह सब फिल्म में विस्तार के साथ बताया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त का रोल कौन अदा करेगा, यह तय नहीं हुआ है। 
 
रामगोपाल वर्मा और संजय दत्त 'दौड़' तथा 'डिपार्टमेंट' नामक फिल्में साथ कर चुके हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख