sundarkand
✕

सेक्रेड गेम्स में बोल्ड सीन करने वाली राजश्री देशपांडे रियल लाइफ में करती हैं ये काम

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (16:30 IST)
इन दिनों सोशल मीडिया पर वेब सीरिज 'सेक्रेड गेम्स' की कुछ क्लिपिंग्स वायरल हो रही हैं जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री राजश्री देशपांड के बीच बिस्तर पर सेक्स करते हुए बोल्ड सीन हैं। राजश्री इसमें खुली छाती के साथ दिखाई गई हैं और इस तरह के दृश्यों के कारण उन्हें पॉर्न स्टार तक कहा जाने लगा है। 
 
राजश्री तक भी ये क्लिपिंग्स पहुंच गई हैं और वे इस तरह के दृश्यों के लिए बिलकुल भी शर्मिंदगी महसूस नहीं करतीं। उनका कहना है कि कहानी में उस किरदार की जरूरत के मुताबिक सीन था और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इस सीन में औरत को चीज की तरह नहीं दिखाया गया है। 

ALSO READ: धड़क : फिल्म समीक्षा
 
उन्हें पॉर्न स्टार बताया जा रहा है, लेकिन उनके समर्थन में भी कई लोग खड़े हुए हैं। उनका कहना है कि राजश्री की रियल लाइफ के बारे में उनकी आलोचना करने वाले ज्यादा नहीं जानते हैं और इसीलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। 
 
महाराष्ट्र के औरंगबाद की रहने वाली राजश्री ने पुणे से डिग्री ली और थिएटर से जुड़ गईं। इसके बाद उन्होंने एंग्री इंडियन गॉडेस, सेक्रेड गेम्स, एस दुर्गा, मुंबई सेंट्रल, जस्टिस जैसे प्रोजेक्ट्स किए। 
 
वे सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। वे एक एनजीओ चलाती हैं और किसानों को पानी संग्रहण में मदद करती है ताकि पानी बिलकुल भी बरबाद न हो। 2015 में जब महाराष्ट्र के किसान मुसीबत से जूझ रहे थे तब राजश्री परभणी, बीड़, लातूर और जालना जैसे इलाकों में गईं और किसानों की समस्या समझने की कोशिश की। 
 
मराठवाड़ा के पंढरी गांव में लोगों से उन्होंने बात की जहां महज दो हजार लोग रहते हैं। राजश्री ने एक लाख रुपये खर्च कर वॉटर टैंकर्स खरीदे। बारिश के पानी के संग्रहण के बारे में किसानों को बताया। आज इस गांव में काफी पानी है। राजश्री ने लोगों को टॉयलेट्स बनवाने के लिए राजी किया। 
 
राजश्री कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं और समुंदर किनारों की सफाई, बेटी बचाओ, लड़कियों के लिए नौकरी के अवसर ढूंढना जैसे कई काम भी करती आई हैं। राजश्री के समर्थक कहते हैं कि पहले राजश्री की तरह काम करो फिर उनके बारे में बकवास करो।  

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख