dharma sangrah
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sanjay Dutt, Rajkumar Hirani, Fox Studios, 180 crore

संजय दत्त की फिल्म को मिले 180 करोड़ रुपये!

संजय दत्त
संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म राजकुमार हिरानी बना रहे हैं जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। 
 
इस फिल्म को लेकर फिल्म उद्योग में खासा क्रेज है। इसी का परिणाम है कि इस फिल्म के थिएटर्स के राइट्स 180 करोड़ रुपये में बिकने की खबर है। फॉक्स स्टुडियो ने निर्माता विधु विनोद चोपड़ा से इस बायोपिक के अधिकार खरीदे हैं। फिल्म के अन्य राइट्स अभी बिकना बाकी है जिनसे खासा मुनाफा होगा। 
 
फिल्म के राइट्स इतने महंगे बिकना आश्चर्य का विषय है। रणबीर कपूर इतने बड़े सितारे नहीं हैं कि इतना मू्ल्य चुकाया जाए। केवल हिरानी के पिछले रिकॉर्ड्स को देखते हुए इतनी रकम दी गई होगी। 
 
यह फिल्म 30 मार्च 2018 को प्रदर्शित होगी। पहले यह इसी वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होनी थी, लेकिन सलमान की 'टाइगर जिंदा है' के भी इसी दिन रिलीज होने के कारण फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान बंगले की बजाय फ्लैट में क्यों रहते हैं?