1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt emotional post on father sunil dutt birth anniversary

सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने पिता संग शेयर की अनसीन तस्वीरें, लिखा इमोशनल पोस्ट

Sunil Dutt Birth Anniversary
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रह चुके सुनील दत्त की 6 जून को एनिवर्सिरी है। सुनील दत्त ने कभी पेट भरने के लिए मुंबई में बस कंडक्टर की नौकरी भी की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले रेडियो जॉकी की जॉब की थी। सुनील दत्त ने साल 1955 में फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
 
बहुत कम लोग जानते होंगे की सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त है। निर्देशक रमेश सजगल ने उनका नाम सुनील दत्त रखा था। सुनील को स्टारडम वर्ष 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ से हासिल हुआ। सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने अपने पिता संग अनसीन तस्वीरें शेयर की है। 
 
इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। एक तस्वीर में छोटे से संजय दत्त अपने पिता के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सुनील दत्त बेहद खुश दिख रहे हैं। 
इसके साथ संजय ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पापा, मैं आपसे प्यार करता हूं और आपको याद करता हूं, काश आप हमारे साथ होते।' 
 
बता दें कि सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त को फिल्म 'रॉकी' से लॉन्च किया था। संजय दत्त को जब नशे की लत लग गई थी तब उन्होंने उसे इससे बाहर निकालने के लिए सबकुछ किया। सुनील दत्त अपने समय के शानदार एक्टर होने के साथ-साथ निर्माता व निर्देशक भी रहे थे। वह भारतीय राजनीति में भी काफी सक्रिय रहें। 1984 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुंबई उत्तर पश्चिम लोक सभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
स्पिरिट के बाद प्रभास की एक और फिल्म से बाहर होंगी दीपिका पादुकोण!