बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sangram Singh, Shyam Benegal, Dadasaheb Jadhav
Written By

संग्राम सिंह करेंगे श्याम बेनेगल की फिल्म

संग्राम सिंह
संग्राम सिंह ने 'वैलेंटाइंस नाइट' के जरिये बॉलीवुड में शुरुआत की थी। यह फिल्म इतनी बुरी पिटी कि संग्राम फिर फिल्मों में नहीं दिखे। लेकिन अब उन्हें एक बड़ा मौका हाथ लगा है। कई महान फिल्म बनाने वाले श्याम बेनेगल की अगली फिल्म संग्राम सिंह करने जा रहे हैं। 
 
प्रसिद्ध पहलवान दादासाहेब जाधव पर श्याम बेनेगल फिल्म बनाने जा रहे हैं और इसमें जाधव का रोल संग्राम अदा करेंगे। संग्राम कुश्ती के दांव-पेंचों से परिचित हैं, शायद इसीलिए उन्हें इस भूमिका के लिए चुना गया है। 
 
संग्राम ने अपने रोल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे 6 किलोग्राम वजन घटा चुके हैं। दस किलोग्राम और घटाना बाकी है। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एक अध्यापक से अभिनय का पाठ भी सीख रहे हैं। 
 
इस फिल्म में दादासहेब जाधव के जीवन के कई पहलु दिखाए जाएंगे जिसमें 1948 के ओलिम्पिक की उपलब्धि और 1995 में उनका सब-इंसपेक्टर बन जाना शामिल है। 
 
संग्राम को बड़ा अवसर मिला है और यह फिल्म उनके अभिनय के करियर को निखार सकती है। 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान और ऐश्वर्या की 15 साल पुरानी फिल्म 3डी में होगी रिलीज