1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is saiyaara title song singer faheem abdullah and arslan nizami strugle and success story
Last Updated : बुधवार, 23 जुलाई 2025 (11:26 IST)

सैयारा के टाइटल ट्रैक को इस सिंगर ने दी है अपनी जादुई आवाज, 14 दिन के खर्चे के पैसे लेकर कश्मीर से आया था मुंबई

movie Saiyaara
मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'सैयारा' हर किसी जुबान पर चढ़ गया है। 
 
यह गाना इस वक्त भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड हो रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि इस सोलफुल गाने को आखिरी किसने अपनी आवाज दी है। हम आपकों बताते हैं 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक को फहीम अब्दुल्ला ने अपनी जादुई आवाज दी है। 27 साल के फहीम कश्मीर से ताल्लुक रख्ते हैं। 
 
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक के साथ फहीम ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। फहीम ने इस गाने को अपने पुराने साथी अरसलान निजामी के साथ मिलकर कंपोज किया है। दोनों ही कश्मीर के पॉपुलर सिंगर थे, और अब अपने म्यूजिक करियर के आगे बढ़ाने के लिए मुंबई का रुख किया है। 
 
आपको जानकर हैरानी होगी कि फहीम और अरसलान के पास मुंबई में खर्चा चलाने के लिए सिर्फ 14 दिनों के पैसे थे। एक इंटरव्यू के दौरान अरसलान निजामी ने बताया कि म्यूजिक में करियर बनाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। मुंबई आने के लिए उन्होंने फहीम को राजी किया। 
 
अरसलान ने कहा, दोनों के पास सिर्फ 14 दिनों का खर्च उठाने के लिए पैसे थे। 13वें दिन उन्हें तनिष्क बागची ‍मिले, जो सैयारा के गानों को बना रहे थे। ये मुलाकात दोनों की जिंदगी बदल देने वाली साबित हुई। 
 
फहीम अब्दुल्ला का 'सैयारा' सॉन्ग भले ही सुपरहिट हो गया हो, लेकिन उनके कश्मीरी गाने भी कम पॉपुलर नहीं है। उन्होंने इश्क, झेलम, सजदे, ऐ याद, ख्वाब और कश्मीर जैसे कई बेहतरीन गानों को आवाज दी है। फहीम सिंगर के साथ ही सॉन्गराइटर, शायर, वक्ता, फिल्ममेकर और इवेंट मैनेजर भी हैं। 
 
ये भी पढ़ें
धमकियां या कुछ और है वजह, सलमान खान ने बताया क्यों लगवाया गैलेक्सी की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लॉस?