मंगलवार, 19 अगस्त 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan told why he got bulletproof glass installed on Galaxy apartment balcony
Last Modified: बुधवार, 23 जुलाई 2025 (11:52 IST)

धमकियां या कुछ और है वजह, सलमान खान ने बताया क्यों लगवाया गैलेक्सी की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लॉस?

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां भी चल चुकी है। इसके बाद से ही भाईजान की सिक्योरिटी काफी टाइट कर दी गई है। इतना ही नहीं उनके घर की बालकनी को भी बुलेटप्रूफ ग्लास के कवर कर दिया गया है।  
 
सलमान खान हमेशा किसी त्यौहार पर इसी बालकनी में खड़े होकर फैंस का अभिनंदन करते नजर आते थे। इस बार ईद के मौके पर भी वह बालकनी से फैंस से मिले, लेकिन उनके और फैंस के बीच बुलेटप्रूफ ग्लॉस था। अब सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में बुलेटप्रूफ ग्लॉस लगाने की वजह बताई है। 
 
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने इस बारे में खुलकर बात की। भाईजान ने बताया कि उन्होंने धमकियों से डरकर नहीं बल्कि फैंस के बार-बार आने से परेशान होकर बालकनी को सिक्योर किया है। 
 
सलमान ने कहा, ये किसी और वजह से नहीं लगवाया गया है। लेकिन हमें सिक्योरिटी के लिए कुछ करना पड़ा, क्योंकि हमें कई बार फैन बालकनी पर सोते मिलते थे। वो लोग चढ़कर बालकनी पर आते थे और सो जाते थे, इसलिए हमें इस कवर करना पड़ा। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी में बिजी चल रहे हैं। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुई भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प पर आधारित है। 
ये भी पढ़ें
घर में ही हैरेस हो रहीं तनुश्री दत्ता, रोते-बिलखते वीडियो शेयर कर मांगी मदद