suvichar
✕

'दो दीवाने सहर में' के ट्रेलर में दिखी संदीपा धर की दमदार झलक, एक्ट्रेस बोलीं- एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज्यादा

Updated: गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (15:27 IST)
संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अरेंज्ड मैरिज की परिचित पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, भावनात्मक उलझनों और आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में प्यार की बदलती परिभाषाओं को संवेदनशील तरीके से पेश करती नज़र आती है, जो एक साथ निजी भी है और बेहद रिलेटेबल भी।
 
ट्रेलर में जिन पलों ने खास ध्यान खींचा है, उनमें संदीपा धर की संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली मौजूदगी भी शामिल है। भले ही उनकी झलकें सीमित रखी गई हों, लेकिन हर फ्रेम में उनका आत्मविश्वास और सशक्त स्क्रीन प्रेज़ेंस साफ महसूस होता है। एक सीन में हरे रंग की आकर्षक ड्रेस में और दूसरे में सादगी भरे, एलिगेंट अंदाज़ में दिखीं संदीपा कहानी में रहस्य और उत्सुकता का एक नया आयाम जोड़ती हैं।
 
संदीपा धर की मौजूदगी फिल्म के अर्बन और रोमांटिक टोन के साथ सहजता से घुलती नज़र आती है, जो संयमित, सधी हुई और आत्मविश्वास से भरी हुई है। हालांकि कुछ ही पलों में संदीपा की भाव-भंगिमाएं यह संकेत देती हैं कि उनका किरदार कहानी में भावनात्मक गहराई रखता है, जो धीरे-धीरे सामने आएगा।
 
संजय लीला भंसाली जैसे प्रतिष्ठित फिल्ममेकर के प्रोडक्शन का हिस्सा बनना संदीपा धर के करियर का एक अहम पड़ाव है। हालांकि अपने अब तक के सफ़र में वह ऐसे किरदार चुनती रही हैं, जो उन्हें एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ने का मौका देते हैं। इसी कड़ी में ‘दो दीवाने सहर में’ से उनका जुड़ाव कंटेंट-ड्रिवन और लेयर्ड सिनेमा की ओर उनके सोच-समझकर किए गए कदम को दर्शाता है।
 
फिल्म को लेकर संदीपा ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज़्यादा। 'दो दीवाने सहर में' का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। मृणाल, मेरी रोशनी, तुम्हारी परफॉर्मेंस में इतनी ईमानदारी और संवेदनशीलता है कि कई बार मैं भूल जाती थी कि यह अभिनय है। 
 
उन्होंने लिखा, रवि उदय सर, आप सिर्फ पल नहीं कैद करते, मैं उन्हें अपनी रगों में महसूस करती हूं और अभिरूचि आनंद, इस कहानी के लिए धन्यवाद। दुनिया को ससांक और रोसनी की इस सादगी भरी, सच्ची और दिल को छू लेने वाली दुनिया को महसूस करने की ज़रूरत है। फिलहाल नैना को लिखने और उसे खोजने में मेरी मदद करने के लिए शुक्रिया।
 
फिलहाल संदीपा के किरदार से जुड़ी जानकारी गोपनीय रखी गई है, लेकिन ट्रेलर यह जरूर संकेत देता है कि इस फिल्म में संदीपा को एक फ्रेश, कॉन्फिडेंट और खूबसूरत अंदाज़ में देखा जाएगा। उनकी सधी हुई मौजूदगी यह भरोसा दिलाती है कि पर्दे पर उनका असर धीरे-धीरे खुलकर सामने आएगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोरा, अबाया पहनने पर मचा बवाल, हुईं ट्रोल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख