मुंबई की सड़क पर दिखा मलाइका अरोरा का बोल्ड अवतार, रिवीलिंग ड्रेस पहन बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
मलाइका अरोरा 52 साल की उम्र में भी अपने बोल्ड अवतार से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। मलाइका अरोरा हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुईं, इस दौरान उन्होंने अपने रिवीलिंग आउटफिट और अपनी अदाओं से पैपराजी का ध्यान खींच लिया।
वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा ऑल-ब्लैक को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक रिवीलिंग डीप-नेक टॉप के साथ ब्लैक लैदर पैंट्स और एक मैचिंग क्रॉप जैकेट कैरी की है।
बड़े डार्क सनग्लासेस और हाथों में स्टाइलिश क्लच उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस का नया हेयरस्टाइल भी देखने को मिला। मलाइका की डीपनेक ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी और खिंचा। हालांकि भीड़ के बीच वह अपने आउटफिट को एडजस्ट करती दिखाई दीं।
मलाइका के चेहरे पर एक सौम्य मुस्कान और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। पैपराजी को देखते ही उन्होंने ग्रेसफुली पोज दिए, जो उनकी फिटनेस और स्टाइल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।
मलाइका अरोरा का करियर 90 के दशक में बतौर MTV VJ शुरू हुआ था। उन्हें असली पहचान शाहरुख खान के साथ 'छैय्या-छैय्या' गाने से मिली। इसके बाद उन्होंने मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली और माही वे जैसे गानों से बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई।