शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. smriti mandhana palash muchhal marriage controvery nandish sandhu reaction
Last Modified: गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (13:57 IST)

पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी टूटने पर नंदीश संधू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दोनों के बीच बहुत गहरा प्यार था

Palash Muchhal
बॉलीवुड संगीतकार-सिंगर पलाश मुच्छल बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पलाश की शादी बीते साल 23 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली थीं। दोनों की शादी के फंक्शन भी धूमधाम से चल रहे थे। लेकिन फिर स्मृति ने पलाश संग अपनी शादी कैंसिल करने का ऐलान कर दिया था। 
 
बीते दिनों स्मृति मंधाना ने पुराने दोस्त विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद पलाश पर स्मृति को धोखा देना का भी आरोप लगा। स्मृति के दोस्त ने दावा किया था कि पलाश को एक दूसरी महिला संग बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया था। इतना ही नहीं स्मृति की दोस्तों ने उनकी पिटाई भी की थी। 
 
हालांकि स्मृति मंधाना ने कभी पलाश पर ऐसे कोई आरोप नहीं लगाए हैं। वहीं अब इस पूरे मामले पर पलाश के करीबी दोस्त एक्टर नंदीश संधू ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नंदीश भी इस शादी में शामिल होने के लिए गए थे। लेकिन अचानक शादी टूटने की खबर ने उन्हें दुख पहुंचाया था। 
 
मिस मालिनी को संग बातचीत में नंदीश संधू ने पलाश पर लगे चिटिंग के आरोपों के बारे में बात करने से मना कर दिया। उन्होंने नपे-तुले अंदाज में कहा, वह किसी भी तरह की अटकलों को बढ़ावा नहीं देना चाहते। अभी इस बारे में कुछ ना कहना ही बेहतर है। बेहतर होगा कि पलाश खुद अपनी तरफ से इस पर सफाई दें। 
 
नंदीश ने कहा, मैं शादी में गया था, लेकिन वो नहीं हुई। फिर मुझे पता चला है कि ये अब नहीं हो रही। शुरुआत में जो खबर उन्हें और बाकी सभी को मिली थी, वह स्मृति मंधाना के परिवार में एक मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ी थी। बताया गया था कि स्मृति के ‍पिता की तबीयत बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। 
 
उन्होंने कहा, बाद में मुझे न्यूज और मीडिया से पता चला कि ऐसा छपा है और ऐसा हो रहा है और मुझे इसका बुरा लगा। जिस तरह से यह पूरी स्थिति पब्लिक में आई, वह देखकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। एक दोस्त होने के नाते यह देखना काफी पीड़ादायक था। 
 
पलाश और स्मृ‍ति के रिश्ते को लेकर नंदीश ने कहा, दोनों पिछले 5-6 साल से एक दूसरे के साथ थे और उनके बीच बहुत गहरा प्यार था। वे बहुत ही प्यारे और अच्छे कपल थे। वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन शादी नहीं हुई। 
 
ये भी पढ़ें
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन, 6 दिन में इतना हुआ कलेक्शन