shradh paksha
✕

पहले बच्चे के जन्म पर खुश नहीं थीं समीरा रेड्डी, 7 साल बाद छलका दर्द

Updated: सोमवार, 23 मई 2022 (11:44 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ग्लैमर वर्ल्ड से दूर समीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में समीरा ने अपना 7 साल पुराना दर्द बयां किया है।

 
समीरा रेड्डी ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में खुलकर अपनी बात रखी हैं जिससे वो जूझ चुकी हैं। ये उस वक्त की बात है, जब वो पहली बार मां बनी थीं। समीरा रेड्डी ने सबूत के तौर पर इंस्टाग्राम पर मुश्किल भरे दौर की तस्वीर भी शेयर की है। एक तस्वीर में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है और उनकी गोद में उनका पहला बच्चा है। इस खुशी के मौके पर भी वो उदास नजर आ रही हैं। 
 
इस तस्वीर के कैप्शन में समीरा ने लिखा, मेरे लिए पोस्टपार्टम स्ट्रेस काफी मुश्किल था। मैं जल्दी से एक्ट नहीं कर पाती थी। मैंने जो फोटो शेयर की है वो मुश्किल समय की है। पहले बेबी के जन्म के बाद मैंने खुश होने की कोशिश की पर मैं नहीं हो पाई। अब मैं जब उस पल के बारे में सोचती हूं, तो उन लोगों का ख्याल आता है जो खुद को लेकर अच्छा फील नहीं करते। कठिन वक्त में एक-दूसरे का सात देना बहुत जरूरी है।
 
बता दें कि समीरा रेड्डी ने साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से की थी। इसके बाद वो रेस, नो एंट्री, दे दनादन और तेज जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार उन्होंने साल 2013 में कन्नड़ फिल्म में काम किया था। 
 
समीरा रेड्डी ने साल 2014 में अक्षय वर्दे से शादी रचाई थी। दोनों की शादी पूरे महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद समीरा दो बच्चों की मां बनीं। उनका एक बेटा और बेटी है।

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख