• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Tubelight, Record, 100 crore
Written By

सलमान खान का यह रिकॉर्ड तोड़ने में लगेंगे वर्षों

सलमान खान का यह रिकॉर्ड तोड़ने में लगेंगे वर्षों - Salman Khan, Tubelight, Record, 100 crore
ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भले ही अपेक्षा से कम रहा हो, लेकिन यह सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म महंगे दामों में बेची गई थी और वितरकों को नुकसान हुआ। बहरहाल यह सलमान की 11 लगातार ऐसी फिल्म है जो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई है। सलमान का यह रिकॉर्ड तोड़ने में लंबा समय लगेगा। 
 
आठ साल में उन्होंने लगातार 11 ऐसी फिल्में दी हैं। ये फिल्में हैं दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, जय हो, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान और ट्यूबलाइट। इनमें सिर्फ ट्यूबलाइट असफल रही जबकि जय हो का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत रहा। 
 
11 लगातार सौ करोड़ क्लब की फिल्म देना आसान नहीं है। सलमान का यह रिकॉर्ड टूटना कुछ वर्षों तक तो मुश्किल है। 
ये भी पढ़ें
अर्जुन कपूर और वरुण धवन के बीच हाफ गर्लफ्रेंड को लेकर पंगा!