sundarkand
Tue, 27 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Tubelight, Pakistan

ट्यूबलाइट को रिलीज करने से पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने क्यों किया इंकार?

सलमान खान
जहां सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का भारत में जबरदस्त इंतजार हो रहा है वहीं सुपरस्टार के पाकिस्तानी फैंस को निराश होगा पड़ेगा क्योंकि पाकिस्तान का कोई भी स्थानीय वितरक सलमान खान की फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार नहीं है। जबकि वहां के लोग ट्यूबलाइट देखना चाहते हैं। 
 
पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर्स ट्यूबलाइट को रिलीज करने में इसलिए हिचक रहे हैं क्योंकि दो पाकिस्तानी फिल्में ईद पर प्रदर्शित हो रही हैं। इसलिए वहां के मेकर्स किसी तरह का टकराव नहीं चाहते, लिहाजा ट्यूबलाइट को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जा रहा है। ईद के अवसर पर दो पाकिस्तानी फिल्म 'यलगार' और 'शोर शराबा' प्रदर्शित हो रही हैं। 
 
पाकिस्तान में सलमान के लाखों फैंस हैं और ट्यूबलाइट यदि वहां रिलीज होती है तो बंपर ओपनिंग लेगी, लिहाजा ट्यूबलाइट जैसी बड़ी फिल्म से टकराने में वे डर रहे हैं। यदि ट्यूबलाइट पाकिस्तान में ईद पर रिलीज नहीं होती है तो फिल्म के दो या तीन सप्ताह बाद भी रिलीज होने की संभावना नहीं है क्योंकि पायरेसी के कारण दो या तीन सप्ताह बाद बिजनेस एक चौथाई रह जाएगा। 
 
साथ में यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में 'ट्यूबलाइट' को प्रदर्शित करने की अनुमति शायद ही मिले क्योंकि यह भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म है। 

सलमान खान फिल्म्स के सीओओ और 'ट्यूबलाइट' के सह-निर्माता अमर बुटाला का कहना है 'सलमान के पाकिस्तान में ढेर सारे प्रशंसक हैं जो बजरंगी भाईजान के बाद और बढ़ गए हैं। हमें आशा है कि 'ट्यूबलाइट' पाकिस्तान में प्रदर्शित होगी और हम इस दिशा में काम भी कर रहे हैं, लेकिन साथ ही हम वहां के फैसले का भी सम्मान करते हैं।'