Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Tiger Zinda Hai, Iulia Vantur

बर्थडे पर सलमान खान देंगे क्या सरप्राइज?

सलमान खान
सलमान खान ने ट्वीट कर हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने फैंस से कहा- तैयार रहिए, आ रहा है बड़ा सरप्राइज। यह सरप्राइज वे अपने जन्मदिन 27 दिसम्बर को देंगे। तब से चर्चा चल रही है कि यह सरप्राइज क्या हो सकता है। 

 
ज्यादातर लोगों का मानना है कि सलमान इस दिन अपनी शादी की घोषणा कर सकते हैं। यूलिया वंतूर इन दिनों भारत में ही हैं। लगातार सलमान के साथ देखी जा रही है। कुछ दिनों पहले तक कहा गया था कि सलमान और यूलिया में ब्रेक-अप हो गया है, लेकिन अब वे सलमान के साथ हर छोटे-मोटे कार्यक्रम में नजर आ रही हैं मानो इस बात को झूठलाना चाहती हों। इसी बात के आधार पर कहा जा रहा है कि यूलिया के साथ सलमान बंधन में बंधने की बात कह सकते हैं। 
 
सरप्राइज उनकी आने वाली फिल्म के फर्स्ट लुक का भी हो सकता है। 'टाइगर जिंदा है' और 'ट्यूबलाइट' नामक उनकी दो फिल्में बन रही हैं। इनमें से किसी एक फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर सलमान अपने प्रशंसकों को खुश कर सकते हैं। 
 
सलमान तो सलमान हैं। कब क्या कर बैठे, कोई नहीं जानता। थोड़ा इंतजार और करिए। 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान ने साइन की नई एक्शन फिल्म!