Tue, 7 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Sultan, Randeep Hooda, Sylvester Stallone, Sanjay Dutt

दो बड़े स्टार बनते-बनते रह गए सुल्तान के कोच

सलमान खान
सलमान खान फिल्म 'सुल्तान' में पहलवान बने हैं इसलिए उनके कोच की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। फिल्म में उनके कोच बने हैं रणदीप हुड्डा। खास बात यह है कि रणदीप पहली पसंद नहीं थे। सलमान सुपरस्टार हैं इसलिए नामी सितारे की खोज की गई थी। दो बड़े स्टार्स से बात जब विफल हो गई तब रणदीप को पसंद किया गया।            पहले इस हॉलीवुड स्टार्स के नाम की थी चर्चा... अगले पेज पर
 
 

सलमान के कोच के रूप में अमेरिकन एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलॉन को लिए जाने की चर्चा हुई। बॉलीवुड मूवी 'कमबख्त इश्क' में सिल्वेस्टर नजर भी आ चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि पारिश्रमिक को लेकर बात नहीं जम पाई और सिल्वेस्टर को लेने का इरादा छोड़ना पड़ा। 
फिर सामने आया इस बॉलीवुड स्टार का नाम... अगले पेज पर

सिल्वेस्टर के बाद संजय दत्त को फिल्म में लेने का इरादा बनाया गया। सलमान चाहते थे कि जेल से छूटने के बाद संजय दत्त 'सुल्तान' से वापसी करें। जेल से छूटते ही सलमान और संजय दत्त के संबंध में पहले जैसी बात नहीं रह गई और संजय दत्त आते-आते रह गए। बाद में रणदीप को लिया गया जिनके साथ सलमान 'किक' कर चुके हैं।