dharma sangrah
✕

दबंग 3 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, सलमान खान के फैंस को करना होगा लंबा इंतजार!

Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (11:38 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग शुरु होने के समय ही सलमान खान ने ये ऐलान कर दिया था कि फिल्म साल के अंत यानि 20 दिसंबर को रिलीज कर दी जाएगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि दंबग 3 की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है।


पिछले दिनों ही सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' से किनारा किया था, जो ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी। जिसके बाद सलमान ने एक ट्वीट कर अपने फैंस को ईद पर फिर से अपनी किसी फिल्म का तोहफा देने का वादा किया था। पहले माना जा रहा था ईद पर किक 2 रिलीज होगी। 

ALSO READ: सलमान को टक्कर! 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई थी तब मैं हाफ पेंट में घूमता था : प्रभास
 
बाद में साजिद नाडियाडवाला ने साफ कर दिया था कि किक 2 ईद 2020 पर रिलीज नहीं होगी। अब माना जा रहा है कि सलमान दबंग 3 की रिलीज डेट आगे बढ़ा कर ईद के मौके पर रिलीज करेंगे। 
 

खबरों की माने तो सलमान खान गंभीरता से अपने होम प्रोड्क्शन 'दबंग 3' को साल 2020 के ईद तक स्थगित करने पर विचार कर रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। इस फिल्म की शूटिंग में लिए कुछ समय पहले मध्यप्रदेश और पिछले दिनों राजस्थान गए हुए थे।
 
सलमान खान के फैंस को दबंग 3 का काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैँ।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख