सम्बंधित जानकारी
- ऋतिक जो कुछ भी करते हैं, चाहे वह एक्टिंग हो या डांस, अद्भुत होता है : वाणी कपूर
- मेरी कोशिश हमेशा ‘वॉर’ जैसी बेंचमार्क एक्शन फिल्में बनाने की रही है': डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद
- वॉर ऐसी फिल्म है जिस पर हमेशा मुझे गर्व रहेगा : टाइगर श्रॉफ
- थलाइवी : फिल्म समीक्षा
- सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के रिश्ते में आई दरार, लेने जा रहे तलाक
सलमान खान की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ Bigg Boss 15 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ शुरू
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो चुका है। सलमान खान की परफॉर्मेंस के साथ शो की शुरुआत हुई। यह शो करीब तीन महीने तक चलेगा।
Pyaari si muskaan aur entertainment ka pitaara lekar #BB15 mein ab aaye hain @imjaybhanushali!@BeingSalmanKhan #BiggBoss15 pic.twitter.com/FI5QndDuW8
— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
टीवी एक्टर जय भानुशाली 'बिग बॉस 15' के जंगल में एंट्री लेने वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं। इस दौरान जय ने ब्राउन लेदर जैकेट, व्हाइट टीशर्ट और जीन्स पहनी हुई थी। सलमान ने उन्हें घर में रहने के नियम भी बताए, जिसे सुनकर जय के होश उड़ गए।
Dekho Dekho woh aa gaya...
— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
Kaun? Wahi jisne apni hotness se kiya #BB15 ki audience ko ghayal! Welcome #VishalKotian in the house guys! @BeingSalmanKhan #BiggBoss15 pic.twitter.com/kFDiIjo49O
टीवी एक्टर विशाल कोटियन भी बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाले हैं। उन्होंने रणवीर सिंह के गाने 'तत्तड़ तत्तड़' पर परफॉर्मेंस करते हुए स्टेज पर एंट्री की।
Television ki beti aur zabardast khiladi @itsmetejasswi aa chuki hai #BB15 ke manch par! @BeingSalmanKhan #BiggBoss15 pic.twitter.com/SEugjWUnk9
— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
बिग बॉस 15 सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा, जबकि शनिवार और रविवार को यह 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा। हर शनिवार और रविवार वीकेंड का वार एपिसोड़ आएगा, जिसमें सलमान खान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे। दर्शक इस शो को ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर भी टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद देख सकते हैं।
