1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan, Shah Rukh Khan, Tiger 3, Pathan

सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख खान बनेंगे 'पठान'!

सलमान खान
इन दिनों सलमान खान और शाहरुख खान एक-दूसरे की फिल्म में गेस्ट एपियरेंस करने का मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' से उन्हें नया फॉर्मूला हाथ लग गया है। इस फिल्म में अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में नजर आए थे और रोहित की अगली फिल्म सूर्यवंशी में रणवीर 'सिम्बा' और अजय 'सिंघम' के रूप में दिखाई देंगे। 
 
यश राज फिल्म्स की 'पठान' में शाहरुख खान मेन लीड तो नहीं निभा रहे हैं, लेकिन उनका अच्छा-खासा रोल है। साथ में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आएंगे और यह बात काफी पुरानी हो चुकी है। नया ट्विस्ट यह है कि सलमान इस फिल्म में 'टाइगर' वाले रोल में दिखाई देंगे। 
 
जब सलमान खान की टाइगर सीरिज की तीसरी फिल्म शुरू होगी तो उसमें शाहरुख खान 'पठान' वाले कैरेक्टर में नजर आएंगे। हॉलीवुड मूवी में अब तक ऐसा होता आया है और अब बॉलीवुड फिल्मों में भी यह शुरू हो गया है। 
अगला लेख
पंकज त्रिपाठी एक साल तक गैंगस्टर नहीं बनेंगे