शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan reach Kolkata for concert meet cm mamata banerjee
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 13 मई 2023 (17:41 IST)

लाइव कॉन्सर्ट के लिए कोलकता पहुंचे सलमान खान, सीएम ममता बनर्जी से की मुलाकात

लाइव कॉन्सर्ट के लिए कोलकता पहुंचे सलमान खान, सीएम ममता बनर्जी से की मुलाकात | salman khan reach Kolkata for concert meet cm mamata banerjee
salman khan met mamta banerjee: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज के बाद अब 'दबंग द टूर रीलोडेड' कॉन्सर्ट के लिए अब कोलकता पहुंच गए हैं। यहां सलमा खान कई सितारों के साथ लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। सलमान खान के इस दबंग टूर में सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, प्रभुदेवा, आयुष शर्मा, मनीष पॉल और गुरु रंधावा जैसे कई सितारें नजर आने वाले हैं। 

 
सलमान खान ने कोलकता पहुंचने के बाद सबसे पहले पश्‍चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर सलमान खान का स्वागत किया। सलमान और ममता बनर्जी की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
सलमान खान 13 मई को कोलकता के ईस्ट बंगाल क्लब में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। यह शो शाम 6 बजे से शुरू होगा। सलमान करीब 14 साल बाद कोलकता आए हैं। बीते कुछ समय से मिल रही जान से मारने की धमकियों को देखते हुए कोलकता में सलमान की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सलमान टाइगर वर्सेज पठान में शाहरुख खान के साथ भी नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग की सगाई, फैंस के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें