1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Prem Ratan Dhan Payo, Raja Aur Rank

1968 की इस फिल्म से प्रेरित है सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो'

सलमान खान
प्रेम रतन धन पायो जब से बनना शुरू हुई है तब से इस फिल्म के बारे में जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग उत्सुक हैं। खबर है कि यह फिल्म 1968 में बनी 'राजा और रंक' से प्रेरित है। 
राजा और रंक दो एक जैसे दिखने वाले इंसानों की कहानी है। वे एक ही दिन पैदा हुए हैं। एक राजा के यहां और दूसरा भिखारी के यहां। यह फिल्म सूरज बड़जात्या को बेहद पसंद है और इससे प्रेरित होकर उन्होंने 'प्रेम रतन धन पायो' बनाई है। 
 
12 नवम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।