1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan met mumbai police commissioner

मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे सलमान खान, हथियार के लाइसेंस के लिए किया आवेदन

Mumbai Police Commissioner
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद से ही सलमान की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। सलमान खान सुरक्षा के कारण बीते दिनों ईद के मौके पर भी अपने फैंस से नहीं मिले थे।

 
अब सलमान खान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की। एक्टर को पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। 
 
खबरों के अनुसार सलमान ने पुलिस कमिश्नर को हथियार लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन दी है। उनका कहना था कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस पुलिस से चाहते हैं। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर सलमान और पुलिस कमिश्नर के बीच क्या बातचीत हुई है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा वह टाइगर 3 में नजर आएंगे। 
 
अगला लेख
कैमरे के सामने न्यूड हुए रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन