1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan got marriage proposal at iifa video goes viral

सलमान खान को हॉलीवुड से मिला शादी का प्रपोजल, भाईजान बोले- 20 साल पहले मिलना चाहिए था

Salman Khan
salman khan: सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं। भले ही 57 साल की उम्र में सलमान कुंआरे हैं, लेकिन उनका नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं से जुड़ चुका है। हालांकि किसी के साथ भी उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। फैंस सलमान खान की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
वहीं अब सलमान खान को हॉलीवुड से शादी का ऑफर मिला है। सलमान खान इन दिनों आईफा अवॉर्ड में शिरकत करने अबू धाबी पहुंचे हैं। यहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक हॉलीवुड रिपोर्टर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज करती हैं। 
 
वीडियो में हॉलीवुड रिपोर्टर कहती हैं, उन्होंने जब से उन्हें देखा है वो उनसे प्यार करने लगी हैं। वो सिर्फ उनसे मिलने के लिए आई है। इसके बाद वह सलमान को कहती हैं, 'क्या आप मुझसे शादी करोगे?'
 
इस पर सलमान कहते हैं, 'हम शाहरुख खान की बात कर रहे हैं।' वो कहती हैं, 'नहीं सलमान खान की।' इसके बाद सलमान कहते हैं, 'मेरी शादी की उम्र खत्म हो गई है। आपको मुझसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था।'
 
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। हालांकि फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई। अब वह जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' - एक क्राइम ड्रामा की सटीक राजनीति