dharma sangrah

सलमान खान की 'दबंग 3' की हीरोइन और डायरेक्टर हुए फाइनल

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (11:48 IST)
सलमान खान जल्दी से जल्दी 'दबंग 3' शुरू करना चाहते हैं क्योंकि इस सफल सीरिज की अगली फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो फिल्म के निर्माता सलमान के भाई अरबाज़ खान हैं लेकिन सलमान सारे निर्णय खुद ले रहे हैं। 
 
दबंग का निर्देशन अभिनव कश्यप और दबंग 2 का निर्देशन अरबाज खान ने किया था। अरबाज को निर्देशक का काम बेहद तनाव भरा लगता है इसलिए वे अब निर्देशन करने के इच्छुक नहीं हैं।


 
सलमान ने निर्देशन की बागडोर प्रभुदेवा को सौंपी है और इस बात की पुष्टि हो गई है। प्रभुदेवा ने सलमान के साथ वर्ष 2008 में 'वांटेड' बनाई थी। उस समय सलमान करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे और यह माना जा रहा था कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर है। 
 
वांटेड सुपरहिट रही और इसके बाद सलमान ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इसके बाद वे अपने करियर के शिखर पर पहुंच गए और दनादन सफल फिल्में दे डाली। 
 
वांटेड के बाद सलमान और प्रभुदेवा चाहते हुए भी साथ काम नहीं कर पाए। अब प्रभुदेवा को सलमान ने 'दबंग 3' निर्देशित करने का जिम्मा सौंपा है। 


 
प्रभुदेवा का कहना है कि वे दबंग 3 में भी चुलबुल पांडे की मस्ती वैसी की वैसी कायम रखेंगे। यहां तक की फिल्म की हीरोइन भी नहीं बदलेंगे। यानी कि सोनाक्षी सिन्हा ही दबंग 3 की हीरोइन होंगी। 
 
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बातें हो रही थी कि दबंग 3 में सोनाक्षी शायद ही नजर आएं, लेकिन सलमान और प्रभुदेवा का मानना है कि सोनाक्षी के बिना दबंग सीरिज की फिल्म नहीं बनाई जा सकती। 
 
प्रभुदेवा जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हाल ही में वे सलमान और अरबाज से मिले और सब कुछ फाइनल हो गया। 

Show comments

The Traitors 2 में भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती, बोलीं- मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल की गई इंसान हूं

प्रीति जिंटा का खतरनाक अंदाज, परेशान नजर आए कुणाल खेमू, 'वाइब' का पोस्टर रिलीज

आमिर खान के 60 करोड़ का ऑफर ठुकराने पर नाराज हुए सनी देओल, दोनों एक्टर्स के बीच अनबन की खबरें!

पूजा हेगड़े का रेड हॉट अवतार हुआ वायरल, इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं बेहद ग्लैमरस

'धमाल 4' के डायरेक्टर इंद्र कुमार और प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया पर FIR, 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख