लवरात्रि के लिए रोमांटिक डांस सीख रहे हैं सलमान के जीजा
सलमान खान ने अपने जीजा आयुष को बॉलीवुड में लाने की काफी कोशिश की। आयुष अब सलमान की फिल्म लवरात्रि से डेब्यु करने वाले हैं। आयुष इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग का एक पार्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया।
आयुष ने फिल्म के एक गाने की प्रैक्टिस का एक पिक्चर अपलोड किया। इसमें आयुष और फिल्म की हीरोइन वरीना को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट डांस सीखा रही हैं। इसमें वैभवी दोनों को एक स्टेप सीखा रही हैं और आयुष उनें बड़े ध्यान से देख रहे हैं। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा फर्स्ट मूवी, फर्स्ट सांग। वैभवी मैम से सीख कर बहुत अच्छा लग रहा है। आप वाकई मास्टर हैं।
First Movie. First Song. Blessed to be learning the intricacies of the art from the incredible Vaibhavi ma'am. You are truly a master! @VMVMVMVMVM #Loveratri pic.twitter.com/9SCgic6pFW
— Aayush Sharma (@aaysharma) March 7, 2018
लवरात्रि एक रोमांटिक फिल्म होगी जो गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इसमें आयुष शर्मा के साथ ही फिल्म की हीरोइन वरीना हुसैन भी डेब्यु कर रही हैं। इसे अभिराज मिनवाला निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने की संभावना है।
