dharma sangrah
✕

'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने मधुबाला की खूबसूरती को किया सलाम...

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (20:35 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक प्रमुख अखबार ने अपने एक खंड में बॉलीवुड की अब तक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला को दुनियाभर की 15 असाधारण महिलाओं के साथ जगह दी है। गुजरे जमाने की इन महिलाओं को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अपने नए खंड 'ओवरलुक्ड' में इनके योगदान का जिक्र किया है।


अखबार ने लिखा कि वर्ष 1851 से 'न्यूयॉर्क टाइम्स' में प्रकाशित जीवन परिचय खंड में श्वेत व्यक्तियों को प्रमुखता दी जाती थी लेकिन अब हमने 15 असाधारण महिलाओं की कहानियां भी शामिल की हैं। अखबार ने लिखा कि जीवन परिचय में किसी शख्स की मृत्यु से अधिक उसके जीवन के बारे में लिखा जाता है। उनके आखिरी शब्द, उनकी यादें और अपने-अपने क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता है।

अखबार में मधुबाला का जीवन परिचय आयशा खान ने लिखा है। इस खूबसूरत अभिनेत्री की तुलना अक्सर मर्लिन मुनरो से की जाती है। अखबार उन्हें याद करते हुए लिखता है कि महज 16 साल की उम्र में अशोक कुमार के साथ वे फिल्म 'महल' में दिखीं और इसके ठीक 20 साल बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बेपनाह खूबसूरती की मलिका और अपने अंदर अथाह दर्द समेटने वाली मधुबाला का जीवन किसी फिल्म से कम नहीं था, जिसमें सबकुछ था- शानदार करियर, असफल प्रेम कहानी और आखिरकार गंभीर बीमारी से मौत!
(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख